फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में 66.13 प्रतिशत हुआ मतदान

Sun, 21 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा प्रतिनिधि के अनुसार  उप चुनाव में प्रधान पद पर करनजोत गांव में रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। चुनाव में चार प्रत्याशी जैबुन्निशा, रेहाना खातून, शकीला खातून और सबरुन्निशा चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

 मतदान केंद्र मदरसा अरबिया मदिना नतुल  ऊलूम करनजोत पर दो बूथ बनाया गया था। बूथ संख्या 137 पर कुल 621 मतदाता थे,जिसमें से 412 वोटरों ने मतदान किया।
  उसमें 199 पुरुष और 213 महिला वोटर शामिल रही। जबकि बूथ संख्या 138 पर कुल 451 मतदाता थे,जिसमें 297 मत पड़ा। इस बूथ पर 137 पुरुष और 160 महिला वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
  यहां कुल 1072 वोटर थे,जिसमें से 709 वोटरों ने मतदान किया। पंचस्थानि चुनाव कार्यालय के  मुताबिक सांथा क्षेत्र के करनजोत में प्रधान पद पर हुए चुनाव में 66. 13 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

 जबकि बघौली  ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वाकरगंज में सात वार्डो  में, सिघोरवा में तीन वार्डो में चुनाव हुआ। बघौली ब्लॉक में 57.79 प्रतिशत मतदान हुआ।
 जबकि खलीलाबाद ब्लॉक  क्षेत्र के धमरजा में वार्ड नंबर छह,उमरीखुर्द में वार्ड नंबर दो और गौसपुर  में वार्ड नंबर एक,नौ और 11 में चुनाव हुआ। खलीलाबाद ब्लॉक में कुल 66.42 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

  पुलिस की मुस्तैदी की वजह से कहीं कोई विवाद नहीं हुआ। 23 फरवरी को  तीनों ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें