सांथा प्रतिनिधि के अनुसार उप चुनाव में प्रधान पद पर करनजोत गांव में होने वाले चुनाव में चार प्रत्याशी जैबुन्निशा, रेहाना खातून, शकीला खातून और सबरुन्निशा चुनाव मैैैदान में है।
मतदान के लिए मदरसा अरबिया मदिना नतुल ऊलूम करनजोत को मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान को संपन्न कराने के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पर पहुंच गई।
यहां कुल 1072 वोटर है तो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंचस्थानि चुनाव कार्यालय के मुताबिक सांथा क्षेत्र के करनजोत में प्रधान पद पर चुनाव होगा।
जबकि बघौली ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वाकरगंज में सात वार्डों में, सिघोरवा में तीन वार्डों में चुनाव होगा। इसी तरह खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के धमरजा में वार्ड नंबर छह, उमरीखुर्द में वार्ड नंबर दो और गौसपुर में वार्ड नंबर एक,नौ और 11 में चुनाव होगा।
शनिवार को पोलिंग पार्टियां संबंधित केंद्रों के लिए रवाना हुई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया संपंन कराई जाएगी।
जबकि 23 फरवरी को तीनों ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना होगी। इसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है।