फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर के इस्लामनगर में रेलवे लाइन पर बनेगा अंडरपास

Fri, 21 Sep 2018 11:04 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार गांधी आश्रम स्थित इस्लामनगर में रेलवे की पुलिया की जगह पर अंडरपास बनेगा। रेल मंत्रालय ने पुलिया की जगह अंडरपास बनाने की सहमति दे दी है। मंत्रालय अब यहां अंडर पास के लिए डीपीआर बनाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर का एक मुहल्ला इस्लामनगर रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ बसा है। इसके अलावा कस्बे से सटे ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर व मोहम्मदपुर कठार भी रेल लाइन के दक्षिण तरफ ही हैं। इन लोगों को मगहर कस्बे में आने जाने के लिए दिक्कत होती है। संपर्क मार्ग के अभाव में इस्लामनगर मोहल्लेवासी तथा उधर बसे गांव के लोग मगहर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बनी एक रेल पुलिया के नीचे से आते जाते हैं। बरसात के दिनों में पुलिया में पानी भर जाने पर लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रास करना पड़ता है।
चेयरमैन की पहल पर सांसद ने लिखा था पत्र
नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा ने लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद शरद त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा था। सांसद ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को अंडरपास निर्माण के लिए पत्र लिखा। इसका संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने जल्दी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। रेल मंत्री की रुचि लेने पर मंत्रालय ने पत्र भेजकर सांसद को बताया है कि पुलिया की जगह अंडरपास बनाया जाएगा। जल्दी ही इसके लिए डीपीआर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सहमति मिलने पर जताई खुशी
पुलिया की जगह अंडरपास बनाये जाने ही सहमति मिलने पर चेयरमैन संगीता वर्मा, राजेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा, फारूक, राधे यादव, सभासद मेंहदी हसन, भोलू पासवान, शिबतैन मुस्तफा, त्रिलोकी बर्मा, रविप्रकाश पांडेय, जजाकल्लाह, अतरेश श्रीवास्तव, मिक्की लाल श्रीवास्तव, दिनेश कुमार गुप्ता, अतुल कुमार श्रीवास्तव, गजेंद्र गुप्त, महेंद्र निषाद, संतोष कुमार, राधेश्याम यादव, पूर्व सभासद संतोष देवी, जितेंद्र गुप्ता, गौरव निषाद, गौरव पांडेय, पूर्व प्रधान जगदीश यादव, गम्मल यादव आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें