फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 03 Aug 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छात्र की पिटाई के मामले में डीएम को ज्ञापन देकर विद्यालय के आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जिला संयोजक अवनीश पांडेय ने कहा कि खलीलाबाद के विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा आठ के छात्र को बुरी तरह से मारा पीटा और उसका सिर दीवार में लड़ाने का प्रयास किया। पीड़ित छात्र के परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विद्यालय प्रशासन ने भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कदम उठाया। छात्र भयभीत है। अन्य छात्रो में भी भय का माहौल है। जिला संगठन मंत्री अंकुर पाल ने कहा कि जिले में विद्यालयों की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन


मामले में अगर नौ अगस्त तक उचित कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद मामले को लेकर सीएम से मिलेगा और विशाल धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान दुर्गेश कुमार उर्फ अजय दुबे, विवेक चौधरी, अनुराग उपाध्याय, सचिन सिंह, अंकुर त्रिपाठी, मोनू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें