फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मिले पॉजिटिव, दो लोग ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
छह मिले पॉजिटिव, दो लोग ठीक हुए
विज्ञापन

अब तक जिले में 2997 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
43 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले दो लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1690 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2997 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो और अन्य जनपद के दो लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले दो लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2997 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 43 की मौत हो चुकी है। 46 केस एक्टिव हैं। 2908 लोग ठीक हो चुके हैं। 1690 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2155 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें