मेंहदावल। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसौनां खुर्द में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध लाल ने मिसाल पेश की। उन्होंने रिटायरमेंट की उम्र में टीईटी परीक्षा पास की है। बता दें कि सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य कर दी है।
अनिरुद्ध लाल ने बताया कि एक शिक्षा मित्र के यह कहने पर कि मास्टर जी आप क्या जानो अब शिक्षक बनना कितना मुश्किल है। पुराने शिक्षक टीईटी पास नहीं कर सकते हैं। टीईटी पास करने में दिन रात एक हो जाते हैं। वह बताते हैं कि उन्होंने कहा कि वह भी परीक्षा पास कर सकते हैं। उन्होंने टीईटी की तैयारी शुरू कर दी, क्योंकि इसमें उम्र की कोई भी समय सीमा तय नहीं है। सेंटर गोरखपुर के एक विद्यालय में पड़ा था। सेंटर में सबसे अधिक उम्र के परीक्षार्थी थे। कई ने मजाक बनाया और कई ने उनके प्रयास की सराहना की। इस समय उनकी उम्र 58 साल है। वर्ष 2026 में उन्होंने टीईटी परीक्षा पास कर ली।