सेमरियावां। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टेट-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम सामने आते ही परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बड़ी संख्या में कार्यरत शिक्षकों के टेट उत्तीर्ण करने से विद्यालयों के साथ ही उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है। बृहस्पतिवार को कई विद्यालयों और घरों में शिक्षकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई तथा एक-दूसरे को बधाई दी।
ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत कई शिक्षकों ने पहली बार परीक्षा में शामिल होकर सफलता हासिल की है। इनमें ऐसे शिक्षक भी हैं, जो 25 से 30 वर्ष से अधिक समय से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। कई शिक्षकों ने यूपी टेट से पहले सीटीईटी भी उत्तीर्ण किया है। यूपी टेट में सफल होने वालों में जफीर अली करखी, अब्दुर्रहीम, जलालुद्दीन, महमूद अहमद, मुबारक हुसैन, शमीम अहमद, अब्दुल अजीम, तसनीम फातमा, आबिदा बतूल, अर्जुनंद फातमा, रजिया खातून, सरवरी खातून, खुर्शीद जहां, सुहेल अहमद, फैय्याज अहमद, अब्दुर्रहमान, इम्तियाज अहमद, नसीबा खातून, नसरीन बानो, हाजरा खातून, मनोज कुमार, अनिल, पंकज कुशवाहा, आनंद प्रकाश, सोहन लाल, बैरागी आदि शामिल हैं।