फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5, 352 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
5, 352 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई
विज्ञापन

11 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का हुआ आयोजन
15, 800 रखा गया था टीकाकरण का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य 15, 800 के सापेक्ष 5,352 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोग कतार में लगे रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे कुछ टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2000 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 1406 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1400 के सापेक्ष 60, नाथनगर में 1600 के सापेक्ष 450, सांथा में 1600 के सापेक्ष 360, सेमरियावां में 1700 के सापेक्ष 500, मेंहदावल में 1700 के सापेक्ष 520, हैंसर बाजार में 1700 के सापेक्ष 653, बेलहर में 1400 के सापेक्ष 400, बघौली में 1700 के सापेक्ष 800, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 500 के सापेक्ष 70 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 500 के सापेक्ष 133 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें