फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हाकंन के लिए चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों के चिह्नांकन के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

सर्वे कार्य में लगे कर्मचारियों को मिलेगा भत्ता
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत सर्वे कार्य में लगे कर्मचारियों को भत्ता भी मिलेगा। सरकार ने इस मद में 491175 रुपये जारी किया है। राज्य परियोजना कार्यालय ने जल्द से जल्द सर्वे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हाउस होल्ड सर्वे के तहत अब दिव्यांग बच्चों की भी खोज की जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान चलेेगा। छह से 14 वर्ष के दिव्यांग बच्चों की खोज कर उनका पास के विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा। इस अभियान में इंटीनरेंट टीचर, रिसोर्स टीचर, फिजियोथेरेपिस्ट घर-घर जाकर बच्चों की खोज करेंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और गांव के प्रधान से संपर्क करेंगे। उनसे गांव की सूची लेंगे और कौन छह से 14 वर्ष के कितने दिव्यांग है उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल करेंगे। सर्वे कार्य में लगे इंटीनरेंट टीचर, रिसोर्स टीचर, फिजियोथेरेपिस्ट को यात्रा भत्ता भी मिलेगा। इस मद में 491175 रुपये जारी हुआ है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की खोज के लिए जल्द ही अभियान चलेगा। रिसोर्स टीचर, फिजियोथेरेपिस्ट को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें