फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सगे भाइयों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने बेदूखोर गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के भुअरिया माझा गांव निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बेदूखोर गांव निवासी महेश ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के भुअरिया माझा गांव निवासी रामबदन ने वर्ष-2017 में उसे विदेश में काम दिलाने की बात कही। इसके एवज में रामबदन, रामसदन ने 40 हजार रुपये लिया तथा 60 हजार रुपये वीजा लगने पर देने को कहा। अक्तूबर-2017 में उन लोगों ने बताया कि तीन साल के लिए वीजा मिला है। इस पर वह बहन के बैंक खाते से 49 हजार तथा 11 नकद दिया गया। सात जनवरी-2018 को चैलेंजर कंपनी में लेबर के रूप में काम मिला। ढाई माह काम करने के बाद तीन मार्च-2018 को वहां से भारत भेज दिया गया। इस मामले में महुली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के भुअरिया माझा गांव निवासी दो सगे भाई रामबदन, रामसदन के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें