फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असनहरा घाट पुल के लिए आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल नहीं बना तो चुनाव में करेंगे विरोध
विज्ञापन

53 दिन से चल रहा है असनहरा घाट पर चल रहा है आंदोलन, हियुवा ने दिया अपना समर्थन
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। असनहरा घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन का शनिवार को 53वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आने वाले चुनाव में जनप्रतिनिधियों का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन की अगुवाई कर रहे जल सत्याग्रह/जल समाधि संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि आजादी से ही असनहरा खास गांव के लोग उपेक्षा के शिकार हैं। यहां के जनप्रतिनिधि लोगों को झूठा आश्वासन देकर वोट लेते रहे हैं। इस गांव के लोग हर जरूरी कार्य के लिए बस्ती जिले के मुंडेरवा जाते हैं। गांव के सामने पुल नहीं होने की वजह से लोगों को 10 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। सरोजा राजभर ने कहा कि सरकारी उपेक्षा के चलते ही असनहरा गांव के लोग सरकार व नेताओं की बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। अगर जल्दी पुल नहीं बना तो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान भी जनप्रतिनिधियों का विरोध किया जाएगा। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के दिनेश चौबे, राकेश शर्मा, संजय चौधरी, जयहिंद प्रजापति, दूधनाथ ने आकर आंदोलन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस अवसर पर यशवंत पटेल उर्फ सिंटू चौधरी, रामसुमिरन राजभर, रामदीन राजभर, रामकेश, मुनिराम, जीतन, राममिलन, रामसूरत, कोमल, संजय शर्मा, दुक्खी शर्मा, बेचन गुप्ता, रामशबद गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें