संतकबीरनगर। आमी नदी के असनहरा खास घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर लोगों ने पुल निर्माण में देरी के लिए जन प्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक प्रशासन पुल निर्माण शुरू नहीं कराता, वे लोग आंदोलन करते रहेंगे।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे जल सत्याग्रह/जल समाधि संघर्ष मोर्चा असनहरा घाट के संयोजक शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि 52 दिन हो गए आंदोलन करते हुए, लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिलता आ रहा है। अगर जनप्रतिनिधियों ने थोड़ा भी ईमानदारी से प्रयास किया होता तो आज तक यह पुल बन गया होता। शुक्रवार को आंदोलन स्थल पर सरोजा राजभर, यशवंत पटेल उर्फ सिंटू चौधरी, रामदीन राजभर, रामसुमिरन, सुखराम, राममिलन, केवला, सुदामा, मीना, करमावती, चम्पा, सोनमती, शोभा, अनारा, मुनिराम, संतराम समेत कई लोग मौजूद रहे।