फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तरयापार में 500 पौधों का रोपण किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। नाथनगर विकासखंड के तरयापार गांव में बारिश के बीच 500 फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 किसानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और प्रत्येक किसान ने दो-दो पौधे लगाकर इस अभियान को सफल बनाया। रिकॉर्ड समय में 500 पौधों का रोपण पूरा किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान थाई अमरूद, ताइवानी पिंक अमरूद, नींबू, कटहल और बेल सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री, वैज्ञानिक डॉ. रामचेत चौधरी ने किसानों के साथ करीब पांच घंटे तक समय बिताया।
उन्होंने स्वयं किसानों के साथ पौधरोपण कराया तथा बागवानी की तकनीक, पौधों की देखभाल और फलदार बागों को किसानों की आय का मजबूत माध्यम बनाने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। एग्रीटेक्नो फेड फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ अमिताभ पांडेय ने किसानों को बागवानी के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक प्रतिनिधि यशोवर्धन पांडेय ने किसानों को बागवानी एवं सब्जी उत्पादन के एकीकृत मॉडल की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें