फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के ग्राम विश्वनाथपुर तिराहे पर सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महुली थाना के स्थानीय निवासी साहिल कुमार पुत्र लक्ष्मी प्रसाद व रवि प्रताप पुत्र सुभाष चंद्र किसी काम से खलीलाबाद मोटरसाइकिल से गए थे। रात करीब 8:00 बजे के आसपास महुली स्थित घर आते समय जैसे ही खलीलाबाद -धनघटा मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर तिराहे पर पहुंचे उसी समय खलीलाबाद की तरफ से पीछे से आ रहे एक वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में साहिल व रवि प्रताप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 ने दोनों को उपचार हेतु नाथनगर पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया व रवि प्रताप को उपचार के बाद घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें