फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धार्मिक व पर्यटन विकास के लिए मिले 4.90 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के धार्मिक स्थलों को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की मुहिम रंग लाने लगी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग को विभिन्न परियोजनाओं के लिए 4.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में विधानसभा धनघटा में स्थित मां सिद्धदात्री व बजरंगबली मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 100.10 लाख रुपये, विधानसभा मेंहदावल में राम जानकी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 90.41 लाख रुपये, धनघटा के वार्ड 16 में बजरी माता मंदिर परिसर में इंटरलाकिंग कार्य के लिए 29.14 लाख रुपये, बखिरा झील के सन्निकट ईको पार्क के पर्यटन विकास के लिए 156.12 लाख रुपये और खलीलाबाद के ग्राम कोल्हुआ स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 114.91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें