3103 युवा समेत 4809 लोगों को लगी वैक्सीन
18 से 44 वर्ष के 3103 और 45 से ऊपर के 1706 ने लगवाया टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3800 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 3103 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1706 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3800 रखा गया था। इसके सापेक्ष 4809 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 2100 रखा गया था। इसके सापेक्ष 3103 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 500 के सापेक्ष 459, पीएचसी पौली में 200 के सापेक्ष 270, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 400, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 250, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 210, सीएचसी मेंहदावल में 200 के सापेक्ष 220, सीएचसी हैंसर में 400 के सापेक्ष 446, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 240, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 108, पीएचसी बघौली में 300 के सापेक्ष 500 लोगों को टीका लगा।
इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1700 लोगों के सापेक्ष 1706 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 110 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 281, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 132, सीएचसी नाथनगर में 300 के सापेक्ष 330, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 160, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 130, सीएचसी मेंहदावल में 200 के सापेक्ष 220, सीएचसी हैंसर में 300 के सापेक्ष 273, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 70 लोगों को टीका लगाया गया।