456 ने छोड़ दी विद्या ज्ञान परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए रविवार को परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में संपन्न हो गई। परीक्षा में आवेदन किए 1010 परीक्षार्थियों में 554 शामिल हुए, जबकि 456 ने परीक्षा छोड़ दी।
प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पांच में पढ़ने वाले बच्चों को विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश का मौका मिलता है। इसके लिए उनका चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। एक जनपद से एक छात्र व एक छात्रा का चयन होता है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले से कुल 1010 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। रविवार को खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रवेश परीक्षा प्रभारी/ खंड शिक्षा अधिकारी बघौली डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में छात्राओं की परीक्षा थी जबकि शाम की पाली में छात्रों की परीक्षा हुई।