फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

Sun, 09 Dec 2018 11:39 PM IST
संत कबीरनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सोनिया के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष परवेज खान की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के बाद कार्यकर्ता संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों को फल वितरित किया।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि त्याग और कुर्बानी जिस कांग्रेस पार्टी की परंपरा रही है, आज हम उस कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी का जन्म दिन मना रहे है। सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी और देश की गरीब जनता की असली हितैषी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जनता को पता चल गया है कि उनका भविष्य केवल कांग्रेस पार्टी में सुरक्षित है। गोष्ठी के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां  मरीजों में फल वितरित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, अंबिका राय, संजय चौरसिया, राजीव गोड, रमेश पांडेय, राकेश शर्मा, अनिल राय, जमाल अहमद, गोविंद लाल यादव, कृष्ण कुमार, सूर्य प्रताप सिंह, प्रद्युम्न कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें