फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेसीबी की चपेट में आए 45 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा हसनगंज भिऊरा के मटियार टोला के पास सड़क निर्माण में काम कर रहे जेसीबी की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौजूद लोग उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत घोषित हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खूंटा मैदान निवासी 45 वर्षीय राधेश्याम पासवान बृहस्पतिवार की शाम रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मौनहीं से अपनी बेटी उर्मिला देवी से मिल कर घर लौट रहे थे। वे कप्तानगंज-भुअना मार्ग स्थित हसनगंज भिऊरा के मटियार टोला के पास पहुंचे ही थे कि सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में कप्तानगंज एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक राधेश्याम पासवान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जेसीबी पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें