फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 4169 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, बसों में चढ़ने के मची होड़

Sat, 31 Aug 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस भर्ती परीक्षा : 1062 रहे गैरहाजिर, प्रशासन की सख्ती के बाद सकुशल परीक्षा संपन्न
विज्ञापन

- 2058 अभ्यर्थी प्रथम पाली में हुए शामिल
- 504 परीक्षार्थी दूसरी पाली में रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती के बाद संपन्न हुआ। परीक्षा के अंतिम दिन 1062 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है, जबकि 5231 के सापेक्ष 4169 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के साथ परीक्षा के नोडल एएसपी सुशील कुमार सिंह के साथ ही सभी जोन, सेक्टर, सब सेक्टर अधिकारी केंद्रों का जायजा लेने में जुटे रहे। परीक्षा छूटने के बाद बसों में बैठने के लिए होड़ मची रही, जिससे कुछ देर के लिए जाम लग गया।
पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम पाली में 2058 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 558 अभ्यर्थी ने परीक्षा में गैरहाजिर मिले। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 504 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 2111 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर आए। सुबह आठ बजे से ही पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी लाइन लग गई। परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद परीक्षा केंद्र के भीतर सिर्फ प्रवेश पत्र, कलम व पहचान पत्र लेकर प्रवेश दिया गया। अंदर एक-एक करके सभी की बायोमेट्रिक जांच कराई गई।
विज्ञापन


परीक्षा पूर्ण कराने में लगे सभी अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करके शांति पूर्ण परीक्षा कराने में जुटे रहे। शांति व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

पांच दिन में 20285 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में नौ केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 26159 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था, जबकि 20285 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इससे अलावा 5874 परीक्षार्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा को छोड़ दिया। पहले दिन 23 अगस्त की परीक्षा में 5232 अभ्यर्थी के सापेक्ष 3985 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए जबकि 1247 ने परीक्षा नहीं दी। इसी तरह 24 अगस्त को 4005 लोगों ने परीक्षा दी और 1227 ने परीक्षा छोड़ दी। 25 अगस्त को 4032 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1200 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। 30 अगस्त को 4094 ने परीक्षा दी और 1138 ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा छूटने के बाद वाहन पकड़ने के लिए मची रही अफरा-तफरी
केंद्रों से परीक्षा छूटने के बाद सवारी पकड़ने के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही। अभ्यर्थी केंद्र से बाहर निकलने के बाद सीधे बस स्टाॅप की तरफ भागे। तत्काल केंद्रों से कोई सवारी न मिलने के वजह से कई लोग वाहन चालकों से लिफ्ट लेकर बस स्टेशन पहुंचे। हालांकि स्थानीय व यातायात पुलिस की तरफ से परीक्षार्थियों को आने जाने में कोई समस्या न हो इसके लिए सभी चौराहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया था।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 4169 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 1062 ने परीक्षा छोड़ दी है। शांतिपूर्ण माहौल में सुचितापूर्ण ढंग से पुलिस भर्ती परीक्षा को संपन्न कराया गया। किसी भी तरह की परेशानी उत्पन्न नहीं हुई है।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें