फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदारों के तबादले का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विटामिन बी में उलझी भाजपा, विरोधियों ने बोला हमला
विज्ञापन

थानेदार के तबादले को लेकर एक ऑडियो टेप हो रहा है वायरल
इसमें जाति विशेष के लिए विटामिन बी शब्द का किया गया है इस्तेमाल
विरोधी दलों के नेता इसी बहाने सत्ता पक्ष के नेेताओं पर कस रहे तंज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दो विटामिन बी चले जाएंगे तो.....जी लोगों का क्या होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो की यह लाइन जिले में भाजपा के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। सत्ता पक्ष के एक नेता व एक पुलिस अधिकारी के बीच की यह बातचीत एक इंस्पेक्टर व एक सब इंस्पेक्टर के तबादले से जुड़ी है। सब इंस्पेक्टर धनघटा के थानेदार थे जिनके तबादले के लिए भाजपा का एक खेमा अड़ा हुआ था। अब यह मामला भाजपा की अंदरूनी कलह को तो बढ़ा ही रहा है, विरोधी दलों को भी प्रहार करने का मौका दे रहा है।
जिले में भाजपा की अंतर्कलह किसी से छिपी नहीं है। पार्टी के विभिन्न आयोजनों में भी इसकी नुमाइश होती ही रहती है, लेकिन पुलिसकर्मियों के तबादले को लेकर यह मामला कुछ ज्यादा ही चर्चा में आ गया। प्रकरण धनघटा थाने से शुरू हुआ, जहां थानेदार रहे संतोष तिवारी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने स्थानांतरण की मांग शुरू कर दी। स्थानांतरण नहीं होने पर पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बना ली। इसी बीच एक ऑडियो वायरल हो गया। दो मिनट तीन सेकंड के इस ऑडियो में दावा किया गया है कि धनघटा एसओ समेत एक और दरोगा का डीजीपी के स्तर से जिले से बाहर तबादला हो चुका है लेकिन उसे सांसद व विधायक ने रोक रखा है। इसके बाद भी जल्दी ही रिलीव करना पड़ेगा। बीतचीत के क्रम में ही यह कहते सुना जा रहा है कि दो विटामिन बी (एक जाति विशेष) जब यहां से चले जाएंगे तो...लोगों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस प्रकरण को लेकरअखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने प्रदर्शन किया है, वहीं विरोधी दल के नेता इस पर मजे ले रहे हैं। भाजपा पदाधिकारी पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसर भी इससे खुद को अंजान बता रहे हैं। एसपी आकाश तोमर का कहना है कि अभी तक उन्हें इस तरह के किसी ऑडियो टेप की जानकारी नहीं मिली है। वहीं पूरे मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय का कहना है कि वे अब तक कमल संदेश यात्रा में व्यस्त थे। ऑडियो वायरल होने के विषय में बहुत जानकारी नहीं है। किसी जाति विशेष पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। संबंधित लोगों से जानकारी ली जाएगी तथा प्रकरण से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें