फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही सरकार में काम नहीं होने और भ्रष्ट्राचार पर मुखर दिखे कार्यकर्ता

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन । - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार में काम न होने का दुखड़ा सुनाया। किसी ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई न होने की बात कही तो कोई जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था का मामला उठाया। प्रभारी मंत्री ने सभी की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्यकर्ताओं की शिकायतों का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री मंगलवार को दिन में तीन बजे खलीलाबाद स्थित डाक बंगले पर पहुंचे, यहां पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और समस्या बताने को कहा। हैंसर क्षेत्र के दुघरा कला गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान ने अपने गांव में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि उनके गांव में विकास कार्यों में तमाम गड़बड़ी की गई है। शिकायत के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी दौरान भाजपा के जिला मंत्री दुर्गा पांडेय ने जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सामान्य मरीजों को भी रेफर कर दिया जा रहा है। अक्सर इमरजेंसी में भी चिकित्सक नहीं मिलते हैं। इसी दौरान सर्जन की कमी का मामला भी उठाया गया। करीब आधे घंटे तक कार्यकर्ताओं ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि सब कुछ जल्दी ही सुधर जाएगा। इस दौरान धनघटा के विधायक श्रीराम चौहान, मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष नीना देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, अरूण कुमार, प्रभाकर मिश्र, दुर्गा पांडेय, अजय पांडेय, देवेंद्र मिश्र, अश्विनी चौरसिया, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें