फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 38 कोरोना पॉजिटिव मिले, 120 जगह बनाए गए कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 38 कोरोना पॉजिटिव मिले, 120 जगह बनाए गए कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 38 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें छह लोग एंटीजन रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं। जिले में 120 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। स्वास्थ्य महकमा लगातार बाहर से आने वाले यात्रियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहा है। इसके साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
पिछले 22 मार्च से जिले में कोरोना के मरीजो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों में ज्यादातर लोग प्रतिदिन पॉजिटिव मिल रहे हैं। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले में लगातार बाहर से आने वालों लोगों में कोरोना का संक्रमण मिल रहा है। शुक्रवार को एंटीजन रिपोर्ट में छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एनटीपीसीआर रिपोर्ट में 32 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक में 20, बघौली में पांच, हैंसर बाजार में दो, मेंहदावल में एक, नाथनगर में एक, सांथा में एक, सेमरियावां में एक और अन्य जिले के एक व्यक्ति पॉजिटिव शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें एलवन अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोग कोरोना की जांच करा लें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन

0000000000000
1,510 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में कोरोना के 38 मरीज मिले हैं। 1,087 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3,738 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 3,504 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 190 एक्टिव केस है। 1,510 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें