फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 370 स्कूलों ने नहीं जनरेट की छात्रों की नामावली

Sun, 19 Oct 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 370 स्कूलों ने कक्षा नौ और 11 के छात्रों की नामावली अभी तक जनरेट नहीं की है। जिससे छात्रों की संख्या का पता नहीं चल पा रहा है। डीआईओएस ने उन्हें दो दिन का समय दिया है और नामावली जनरेट कर उसकी सूचना मांगी है। अगर नामावली जनरेट नहीं हुआ इन छात्रों का नामांकन फंस सकता है।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि कक्षा नौ और 11 में प्रवेश लेने वाले छात्राें की नामावली दर्ज होती है। यह माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दर्ज किया जाता है। अभी तक इसमें छात्रों की नामावली को जनरेट नहीं किया गया है। अगर नामावली जनरेट नहीं होगी तो छात्रों का नामांकन वेबसाइट पर फंस सकता है। इसी से छात्रों की संख्या का पता चलता है और फर्जी तरीके से नामांकन पाने वाले छात्र बाहर हो जाते हैं। ऐसे में जिले के 370 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है। दो दिन में अगर छात्रों की नामावली दर्ज नहीं होती है तो इसी समस्त जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें