फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 113 गांवों में 36324 वोटर डुप्लीकेट मतदाताओं का फिर होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायतों में चल रहा मतदाता पुनरीक्षण अभियान अब आगे बढ़ता जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर से सेमरियावां ब्लाॅक की 113 ग्राम पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची में 36324 संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित कर उनका सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा तीसरी बार हुआ है जब 113 ग्राम पंचायतों में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कराया जा रहा है। 28 मई तक इनका सत्यापन पूरा करना है। इसके लिए मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ाकर 10 जून की गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व ग्राम पंचायतों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान इस बार काफी लंबा खिंच गया है। निर्वाचन आयोग ने जहां अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कराया था। इसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।

इस पर आपत्ति निस्तारण आदि की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने सूची में से ब्लाॅक के 113 ग्राम पंचायत में लगभग 42 हजार मतदाताओं को संभावित डुप्लीकेट चिह्नित के सत्यापन के निर्देश दिए। इस कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि भी बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी थी। इसका सत्यापन अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पूरा किया गया। इस सत्यापन में जो मतदाता फर्जी अथवा डुप्लीकेट पाए गए थे, जिन्हें सूची से हटा दिया गया। वहीं 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची की तिथि बढ़ाकर 22 अप्रैल की गई थी। अभी यह प्रक्रिया चल ही रही थी, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने तीसरी बार ब्लाॅक में 36324 और संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजकर इनका भी सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आयोग द्वारा सत्यापन पूरा करने के लिए 28 मई तक का समय दिया है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि बढ़ाकर 10 जून कर दी गई है।

000000

मई में पूरा होगा कार्यकाल
सेमरियावां। 26 मई के आसपास ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। अब राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी इसी को ध्यान में रखते हुए चल रही थी। जिलों में ग्राम पंचायत सदस्यों से लेकर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए मत पत्र भी भेजे जा चुके हैं।

000000

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ब्लाक के 113 ग्राम पंचायत में

36 हजार 324 डुप्लीकेट वोटरों की मतदाता सूची भेजी गई है। इस सूची का ग्राम पंचायतवार तैनात सुपरवाइजरों के रूप में तैनात ग्राम सचिवों की अगुवाई में बीएलओ के माध्यम से करवाया जा रहा है। इसके बाद सूचना संलग्न की जाएगी। 10 जून को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की तिथि निर्धारित है।
विज्ञापन


-राधेश्याम चौधरी, एडीओ, पंचायत सेमरियावां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें