फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 शिक्षकों का रोका वेतन 

Sat, 04 Feb 2017 11:36 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम मेंहदावल राहुल पांडेय के लगातार परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के चलते शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम की रिपोर्ट पर सांथा और बघौली ब्लॉक के 34 शिक्षकों का वेतन बीएसए ने रोक दिया है। इसके साथ ही संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


बीएसए गजराज यादव ने बताया कि एसडीएम मेंहदावल ने 20, 21, 23 और 28 जनवरी को सांथा और बेलहर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जसवल, प्राथमिक विद्यालय अठलोहिया, पुरैना, प्रतापपुर, कंवर, पटरीनानकार, सुकरौली, बजही, पोखरभिटवा, यूपीएस उतरावल, प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ लकड़ा, चौरी, मरवटिया, बघौली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालूशासन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़हरा, प्राथमिक बड़हरा, सई बड़हरा, रैधरपार, महदेवानानकार, बरगदवामाफी, बेलराई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मसिंहवा, प्राथमिक विद्यालय छबरा का निरीक्षण किया था।

जिसमें शिक्षक राकेश कुमार, बृजेश कुमार, सुनीता, राकेश कुमार, मंजू पांडेय, आसफा खातून, अब्दुल अजीज, जहीरूल हसन, रवि कुमार वर्मा, जोखन प्रसाद, नूतन राय, किरन देवी, अनीता यादव, सदरे आलम, विंदू देवी, संध्या जायसवाल, सुनीता, देवेंद्र नाथ पाठक, बिन्नू सिंह, रिंशु गुप्ता, उषा राय, सोहन लाल, अनीता, खुर्शीद अहमद, निधि सिंह, सकरून्निशा, प्रतिमा राय, अजय शंकर गौड़, राजीव कुमार यादव, हकीक अहमद, बासदेव, सुनील, इमामुद्दीन अंसार और संजय कुमार अनुपस्थित मिले थे। इन सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें