फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए 34 लोगों ने खरीदा पर्चा

विज्ञापन
चआरपीजी कॉलेज में नामांकन पत्र खरीदते प्रत्याशी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
विभिन्न पदों के लिए 34 लोगों ने खरीदा पर्चा
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : नामांकन दाखिला और जांच आज, तैयारी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में छात्र संघ चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 34 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके साथ ही 21 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉलेज परिसर और आसपास आचार संहिता लागू कर दी गई है। बिना परिचयपत्र के किसी भी छात्र को कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा और मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. डीएन पांडेय ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 13, उपाध्यक्ष पद के लिए छह, मंत्री पद के लिए छह, पुस्तकालय मंत्री के लिए तीन, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन पर्चे बिके। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को भी नामांकन पत्रों का वितरण होगा। इसके साथ ही 21 अक्तूबर को ही 11 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 21 को ही ढाई बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी, उसके बाद वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। 22 अक्तूबर को 11 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 22 अक्तूबर को ही दो बजे वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को नौ बजे से दो बजे तक मतदान होगा। उसी दिन तीन बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। उसके बाद शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लिंग दोह कमेटी के अनुसार ही चुनाव संपन्न कराया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं का परिचयपत्र नहीं बना है वे परिचयपत्र बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बंद रहेगा शिक्षण कार्य
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के नामांकन को देखते हुए 21 अक्तूबर को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। महाविद्यालय परिसर में मात्र प्रत्याशी एवं उनके साथ एक प्रस्ताव व एक अनुमोदक को ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें