टीकाकरण : 3200 लोगों को लगी वैक्सीन
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 30 गांवों में शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। उसके स्थान पर 3200 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 30 गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। कुल 3200 लोगो को वैक्सीन लगाई गई। इसमें फ्रंट लाइन वर्कर और 60 साल से ऊपर के वृद्धों को बूस्टर डोज भी लगाई गई है।
एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला
संतकबीरनगर। शुक्रवार को जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 16 हो गई है। अब तक जिले में 8945 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 8828 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 1028 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 141 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने सभी से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है। संवाद