फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3200 बेरोजगार प्रशिक्षित करके बनाए जाएंगे हुनरमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
3200 बेरोजगार प्रशिक्षित करके बनाए जाएंगे हुनरमंद
विज्ञापन

सर्विस प्रोवाइडर के तहत नौ प्रशिक्षकों की हुई नियुक्ति, तीन ने संभाला कार्यभार
बनेथू में 100 बेरोजगारों के टेलरिंग का प्रशिक्षण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कौशल विकास मिशन योजना के तहत जिले के 3200 बेरोजगारों को प्रशिक्षित करके हुनरमंद बनाया जाएगा। इन्हें विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकें। एक जनवरी से 31 मार्च के बीच इन्हें प्रशिक्षण दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन

सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि कौशल विकास मिशन की ओर से रिकार्गिनेशन प्रापर लर्निंग कोर्स के तहत जिले में 3200 बेरोजगारों को प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य मिला है। इसमें राजगीर, इलेक्ट्रीशियन, पलंबरिंग, टेलरिंग, कढ़ाई, बुनाई, अकाउंट कीपिंग, होम फर्निशिंग, डेयरी फॉर्मर, नर्सरी वर्कर आदि 15 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण देने के लिए नौ प्रशिक्षकों की नियुक्ति सर्विस प्रोवाइडर के जरिए हुई है। इनमें से तीन प्रशिक्षकों ने कार्य भार ग्रहण कर लिया है। प्रशिक्षकों के जरिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण चार-चार घंटे का दिया जाएगा। जनवरी से 31 मार्च तक यह लक्ष्य पूरा किया जाना है। वैसे बनेथू में 100 बेरोजगार को टेलरिंग का प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। शासन की मंशा है कि बेरोजगारों को प्रशिक्षित किया जाए, ताकि वे खुद का रोजगार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें