फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए बनेगा 32 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
जिलाअस्पताल में इसी जगह पर बन रहा कोविड का अस्पताल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कोरोना मरीजों के लिए बनेगा 32 बेड का अस्पताल
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम हाउस के पीछे खाली जमीन को किया गया चिह्नित, 85 लाख रुपये जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना के मरीजों की संभावना को देखते हुए जिले में अलग से 32 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है। शासन ने भवन निर्माण के लिए 85 लाख रुपये भी जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। 30 जुलाई तक कार्य पूर्ण होने की बात कही जा रही है।
तीन साल से कोविड मरीजों का इलाज जिला अस्पताल परिसर में बने एमसीएच विंग में चल रहा था। इधर एमसीएच विंग में महिला अस्पताल को स्थानांतरित किया जा रहा है। जिसकी वजह से वहां चल रहे कोविड अस्पताल को बंद कर दिया गया है। हालांकि इमरजेंसी के तौर जिला अस्पताल में कोविड के लिए बेड आरक्षित किया गया है। इधर शासन ने भविष्य में कोविड मरीज आने की संभावना को देखते हुए अलग से अस्पताल बनाने का कार्य शुरू कराया है। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के पीछे खाली पड़ी जमीन को कोविड अस्पताल के लिए चिह्नित किया गया है। इस पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। अस्पताल बनाने के लिए शासन ने एनएचएम के तहत 85 लाख रुपये जारी कर दिया है। यह अस्पताल 32 बेड का होगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था नेशनल प्रोजेक्ट कांस्ट्रैक्शन कार्पोरेशन लिमिटेड को भवन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 30 जुलाई तक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराना है। उसके बाद यहां पर कोविड अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा। अस्पताल में अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी भवन के हैंडओवर होने के बाद होगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि सीएमओ कार्यालय ने कोविड अस्पताल के लिए जमीन मांगी थी। जो उपलब्ध करा दी गई है। पोस्टमार्टम हाउस के पीछे अस्पताल बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

32 बेड का कोविड अस्पताल बनना शुरू हो गया है। 30 जुलाई तक कार्य पूर्ण कराना है। इसके लिए 85 लाख रुपये शासन ने जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें