फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क हुआ स्वास्थ्य महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू : स्वास्थ्य महकमा सतर्क
विज्ञापन

एक मरीज में हुई पुष्टि, जिला अस्पताल में अलग से आठ बेड का बनाया गया वार्ड
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के एक व्यक्ति को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिले के सीएचसी-पीएचसी पर इससे निपटने के लिए डेमीफ्लू टैबलेट उपलब्ध कराने का दावा विभाग कर रहा है। जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के अस्पतालों में इस समय स्वाइन फ्लू के कई मरीज भर्ती है। खलीलाबाद शहर की 85 वर्षीय महिला पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती हुई है। जांच में उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुुई तो परिजन सकते में आ गए। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है और हालत नाजुक है। आननफानन में जिला अस्पताल में आठ बेड का अलग से वार्ड बना दिया। हालांकि वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं है। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। सीएचसी-पीएचसी पर स्वाइन फ्लू से बचने के लिए अलग से वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए डेमी फ्लू टैबलेट हर सीएचसी-पीएचसी पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस बीमारी के मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी अस्पतालों में इसका पूर्ण इलाज है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें