फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने चखा भोजन, मसाले की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विज्ञापन

डीएम ने ब्रांडेड मसाले का ही प्रयोग करने के दिए निर्देश, प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया
हेडमास्टर और रसोइया के खाना चखने के बाद ही बच्चे को खाना देने के निर्देश
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम और एसपी ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइंस, कोतवाली, पशु आश्रय केेंद्र समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय पर एमडीएम का खाना भी खाया। वहा पर ब्रांडेड मसाला न देख नाराजगी जताई। डीएम ने हेडमास्टर और रसोईया के खाना चखने के बाद ही बच्चों को खिलाने के निर्देश दिए।
डीएम रवीश गुप्त और एसपी आकाश तोमर ने अंग्रेजी मॉडल प्राथमिक विद्यालय बघौली का निरीक्षण किया। वहा पर बन रहे एमडीएम का खाना खाया। रसोई घर में रखे सामानों की जांच की तो वहा पर मसाला एक डिब्बा में रखा गया था। पूछने पर किस कंपनी का है तो कोई कुछ बता नहीं पाया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और ब्रांडेड कंपनी का मसाला प्रयोग करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय पटखौली, प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज का निरीक्षण किया। विद्यालय पर शौचालय की स्थिति बदहाल थी। विद्यालयों पर बने मतदाता बूथों का हाल देखा। डीएम पशु आश्रय केेंद्र खलीलाबाद भी पहुंचे। वहां पर रखे हुए पशुओं के बारे में जानकारी हासिल की। डीएम बूथों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कोतवाली और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्त और एसपी आकाश तोमर ने मंगलवार को कोतवाली खलीलाबाद, एसपी कार्यालय और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। डीएम ने कोतवाली में अभिलेखा को देखा और उसके प्रगति के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि चुनाव नजदीक है ऐसे में लाइंसेंसी शस्त्रागार जमा करा लिए जाए। अभिलेखो को दुरूस्त कर लिया जाए। इसके बाद बघौली, देवरिया गंगा और बड़गो गांव में पहुंच कर लोगों से मतदान के बारे में जानकारी ली और निडर होकर मतदान करने की अपील की। डीएम और एसपी के निरीक्षण में सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें