फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिनइया नदी में पांच घंटे तक किया जल सत्याग्रह

Tue, 21 Aug 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नदी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कठिनइया नदी के असनहरा घाट पर सड़क एवं पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने मंगलवार को पांच घंटे तक नदी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। नदी से निकलने के बाद इन लोगों ने फिर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जल सत्याग्रह/जल समाधि संघर्ष मोर्चा के बैनर तले असनहरा घाट पर पुल व सड़क निर्माण के लिए बीते एक अगस्त से ही आंदोलन हो रहा है। मंगलवार की सुबह आठ बजे आंदोलनकारियों ने कठिनइया नदी में उतरकर जल सत्याग्रह किया।

मोर्चा के संयोजक शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि जब तक पुल व सड़क का निर्माण शुरू नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सरोजा राजभर, रामसुमिरन राजभर, देवीशरण गौंड, देवेंदर राजभर, कोमल, रामकेश, कर्मावती, रामदीन, केवला देवी, सुदामा देवी, रामनेवास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें