फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप सम्मान समारोह में 42 विद्यालयों के 296 विद्यार्थी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताप सम्मान समारोह में 42 विद्यालयों के 296 विद्यार्थी हुए सम्मानित
विज्ञापन

- वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत जताई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यूथ आईकॉन प्रदीप सिसौदिया की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती पर सोमवार को राज ग्लोबल एकेडमी मलोरना में प्रताप प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल 42 विद्यालयों के 296 बच्चे- बच्चियों और प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला।
राज ग्लोबल एकेडमी के संरक्षक राजेश्वर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता और रण कौशल को सदैव याद किया जाएगा। देश भक्ति की जो मिसाल इनके जरिए पेश की गई, उसे आज की युवा पीढ़ी को सीख लेने की जरूरत है। इस दिशा में प्रताप सम्मान समारोह का आयोजन बेहद सराहनीय पहल है। यूथ आईकॉन प्रदीप सिसौदिया ने कहा महानायक राणा प्रताप की जयंती पर उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से चार और पांच मई को जिले के करीब 50 विद्यालयों में महाराराण प्रताप प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें करीब 6000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। 42 विद्यालयों ने प्रतियोगिता में सफल हुए 296 बच्चों की सूची सौंपी। उन्हीं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। राज ग्लोबल के डॉयरेक्टर डी पी सिंह ने कहा कि राणा प्रताप नाम नही, विचारधारा है। देश का बच्चा, बच्चा राणा है। आज अपनी नई पीढ़ी में देश प्रेम, अनुशासन और सहयोग की भावना लाने की जरूरत है। इस दौरान अजीत सिंह, श्रीनारायण सिंह, काशीराम तिवारी, भूपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य अजय कुमार भारद्वाज, सीमा सिंह और कीर्ति शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
इन विद्यालयों के बच्चे हुए पुरस्कृत
कार्यक्रम में राज ग्लोबल एकेडमी, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी, पार्वती कन्या इंटर कॉलेज मेंहदवाल, सिटी पब्लिक स्कूल खलीलाबाद,केलवारी आइडियल स्कूल तितौआ खलीलाबाद, हीरालाल इंटर कॉलेज, खलीलाबाद शिक्षा निकेतन खलीलाबाद, खलीलाबाद इंटरमीडिएट कॉलेज, खलीलाबाद, संतकबीर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद, सोना देवी बालिका इंटर कॉलेज नटवाबर हैसर, खलीलाबाद पब्लिक स्कूल, ऋषिकुल विद्यापीठ गोलाबाजार, किंडरगार्डन पब्लिक स्कूल ऊनखास, मोहम्मद नबी पब्लिक इंटर कॉलेज सोनौरा गौसी, एवीएम इंटर कॉलेज तितौआ, पार्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवसरा, किसान इंटर कॉलेज, पचपोखरी, बेसिक एजुकेशन एकेडमी खलीलाबाद, आरकेआरटी कॉलेज तेनुहारी अव्वल, सर्वोदय बलराम पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कृष्णा पब्लिक स्कूल गिठनी, एसके एन एकेडमी नेदुला, रेशमा देवी महातम शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहराडाडी हैसर, बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल बेलाडीह, पॉयनियर इंस्टीट्यूट खलीलाबाद, संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज मगहर, बाल विद्या मंदिर प्रसादपुर, श्री नरपति सिंह इंटर कॉलेज उजरौटी बघौली, एसके पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल गिठनी, महंत रामाश्रय दास इंटर कॉलेज और बाकरगंज पचपोखरी के बच्चे सम्मानित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें