राष्ट्रीय लोक अदालत में 2949 मामले हुए निस्तारित
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला जज जय शंकर मिश्र ने किया। लोक अदालत में कुल 5548 मामले आए। 2949 मामलों का निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों द्वारा शिविर लगाए गए।इनमें 206 मामलों का निपटारा करते हुए 1,42,70,387 रुपये का समाधान हुआ। दीवानी न्यायालय में 2195 में 512 मामलों का निस्तारण हुआ। न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के जयशंकर मिश्र की कोर्ट में मोटर दुर्घटना के चार मुकदमों में 8,65,000 का प्रतिकर जारी किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पांडेय की कोर्ट में 25 मुकदमों का निस्तारण हुए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेश कुमार (पंचम) की कोर्ट में नौ वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज एससी/एसटी दीपकांत मणि की कोर्ट में 11 मुकदमे में से तीन मामले निस्तारित करते हुए 1000 अर्थदंड वसूला गया। एडीजे एफटीसी प्रथम जैनुद्दीन अंसारी के कोर्ट में 30 मुकदमों में से सात मुकदमे निस्तारित करते हुए। 1500 अर्थदंड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिखा रानी जायसवाल की अदालत में 1194 मुकदमों में से 261 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 1,64,800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। सिविज जज सीनियर डिविजन शैलेंद्र यादव के न्यायालय में उत्तराधिकार के 17 मुकदमों में नौ मुकदमों का निस्तारण करते हुए 29,61,536 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। सीनियर डिविजन एफटीसी अभिषेक त्रिपाठी की कोर्ट में 186 मुकदमों में से 57 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 5200 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। सिविल जज दीपक सिंह के न्यायालय में 101 मुकदमों में से 66 का निस्तारण करते हुए 6500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी फराज हुसैन, श्यामबिहारी शुक्ला, देवकीनंदन पटेल, संतोष यादव, नाजिर बृजेश यादव, नागेंद्र यादव, सौरभ गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा, आनंद भारती, जेपी यादव, अविनाश राय आदि मौजूद रहे।