फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से दंपती घायल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बयारा के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और घायल दंपती को खलीलाबाद शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। बाद में पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के कृष्णानगर बसारतपुर निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार शर्मा शनिवार को बाइक से पत्नी पूजा के साथ गोरखपुर से खलीलाबाद जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बयारा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ पहुंच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पत्नी पूजा गोरखपुर शहर में एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक हैं और खलीलाबाद के एक महाविद्यालय से एलएलबी कर रही हैं। वह पत्नी को प्रेक्टिकल की परीक्षा दिलाने जा रहे थे। एसआई अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें