फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के लिए 280 विद्यालयों ने आवेदन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के लिए 280 विद्यालयों ने आवेदन किया
विज्ञापन

- यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों को केंद्र बनाने की तैयारी चल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र के लिए जिले के 280 माध्यमिक विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जल्द ही माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर देगा। इस बार 86 परीक्षा केंद्र बनाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने के लिए विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मांगा था। जिले के 280 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन किया है। इसमें कई ऐेसे विद्यालय हैं जो आवेदन में मुख्यालय से दूरी 700 मीटर दिखाई है तो गूगल मैप पर उनके विद्यालय की दूरी 1500 मीटर दिखाई दे रही है। जिस पर डीआईओएस ने इन विद्यालयों के आवेदन में हुई त्रुटि को सही कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए 280 विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद को करना है। वहीं से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा और उसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी, जो परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं, उनका भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। अगर भौतिक सत्यापन के दौरान आवेदन में दिए गए बिंदु में कमी मिलती है तो परीक्षा केंद्र को निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें