संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला जज एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहन लाल विश्वकर्मा ने शुभारंभ किया। लोक अदालत में कुल 25,463 मामलों का निस्तारण हुअा। 3.62 करोड़ रुपये मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 13 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी-द्वितीय की कोर्ट में 63 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 3,62,25000 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज प्रथम रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 155 मामलों का निस्तारण करते हुए तीन हजार अर्थदंड वसूल किया गया।
स्पेशल जज एससीएसटी भूपेन्द्र राय की कोर्ट में 12 मामलों का निस्तारण करते हुए 500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट में 04 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 351 मामलों का निस्तारण करते हुए 72,48,156 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 4080 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
सिविल जज फास्ट्रैक सुनील कुमार सिंह की कोर्ट में कुल 520 मामलों का निस्तारण करते हुए 28,48,867 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा एनआई एक्ट के तहत 6.90 लाख रुपये का सेटलमेंट कराया गया। इसके अलावा 55,650 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। जज जूडि मिमोह यादव की कोर्ट में कुल 401 मामलों का निस्तारण करते हुए 10,9700 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तायल की कोर्ट में कुल 378 मामलों का निस्तारण करते हुए 14,875 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
इस अवसर पर अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, राकेश बिहारी शुक्ल, डीजीसी विशाल श्रीवास्तव, एलएडीसीएस चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, देवकी नन्दन पटेल, संतोष यादव, रामभवन चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।