फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 25 लोग रक्तदान कर बने महादानी

विज्ञापन
लीलाबाद सीएचसी में स्थित ब्लड बैंक में अमर उजाला के रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसपी और एडीएम । - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
शिविर में 25 लोग रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन

रक्तदान करने वाले लोगों को एसपी, एडीएम और एएसपी ने प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में सीएचसी खलीलाबाद में स्थित ब्लड बैंक में लगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अस्पतालों में भर्ती बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिनके इलाज में खून की जरूरत होती है। समय पर अगर उन्हें खून मिल जाए तो उनका बेहतर इलाज हो जाता है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। ये बातें एसपी सोनम कुमार ने मंगलवार को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन और केएसएन पब्लिक स्कूल की तरफ से सीएचसी खलीलाबाद में स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में कहीं। एसपी ने रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करते हुए अन्य लोगों का हौसला भी बढ़ाया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो तीन बजे तक चला। शिविर का उद्घाटन एसपी सोनम कुमार, एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह और सीएमएस डॉक्टर ओपी चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। इस दौरान रक्तदान के लिए कुल 25 लोग आए और रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। इसके साथ ही 15 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। ये बाद में रक्तदान करेंगे। रक्तदान करने वाले लोगों को एसपी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी तब होती है, जब मरीजों के साथ कोई रक्तदाता नहीं होता है और उन्हें खून के लिए इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में लोगों के जरिए स्वेच्छा से किए गए रक्तदान से ऐसे जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान करने को लेकर कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। रक्तदान करने से नया खून बनता है और व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होता है। ऐसे में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान के लिए आने आना चाहिए। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज कोरोना जैसी बीमारी का प्रकोप है। ऐसे में रक्तदान करना और भी पुनीत कार्य है। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने कहा कि साल में कम से कम तीन से चार बार रक्तदान कर सकता है। अगर स्वैच्छिक रूप से लोग रक्तदान के लिए आगे आएं तो ब्लड बैंक में खून की कमी नहीं होगी। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि रक्तदान करने में लोगों को आगे आने की जरूरत है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। स्वैच्छिक रक्तदान करके दूसरों की जिंदगी बचाने में योगदान करना चाहिए। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, डॉ. एके सिन्हा, महेंद्र त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विनोद कुमार राव, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, कैलाशपति रूंगटा, दिनेश अग्रहरि, हरिराम यादव, अवधेश यादव, श्रवण कुमार अग्रहरि, मयंक त्रिपाठी, रामजतन प्रजापति, अजय वर्मा, सजन लाल, विजय कुमार, रमेश कुमार, वीरबहादुर सोनकर, सारिका गुप्ता, सत्य प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, उपेंद्र कुमार, नित्यानंद त्रिपाठी, विनीत चड्ढा, अमित जैन, परमहंस गौतम, नरेंद्र कुुमार, शशांक सिंह।
विज्ञापन

इन संस्थाओं का रहा योगदान
खलीलाबाद शिक्षा निकेतन खलीलाबाद, रोटरी क्लब, आर्ट ऑफ लिविंग, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
ब्लड बैंक के इन कर्मियों का रहा योगदान
डॉ. निशांत सिंह, फार्मासिस्ट नित्यानंद त्रिपाठी, स्टाफ नर्स रंजना, अखिलेश कुमार, आनंद कुमार, अरुण कुमार, विनोद कुमार विश्वकर्मा, राज कुमार, गरीबुल्लाह खां, मेराज अहमद, रामनगीना यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें