संतकबीरनगर। गैर जमानतीय वारंट के तहत फरार रामअनुज निवासी लहुरा देवा को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना दुधारा पुलिस ने अनस, धीरज, शंभू को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। थाना धनघटा पुलिस ने धर्मेंद्र राय सिरसी, राधेश्याम, निवासी दौलतपुर, रामआज्ञा यादव साकिन दीपपुर को गिरफ्तार
किया गया। महुली पुलिस ने रामजतन, ग्राम कालीजगदीशपुर, हरीराम कोडरी धुसवा, सुनील नाथनगर, धर्मेन्द्र कोडरी धुसवा, गिरजेश उर्फ गुरई भिटनी, राजेन्द्र निषाद अछती, विजयी ग्राम अलीनगर, सुनील कुमार भिटनी व पिन्की अलीनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। मेंहदावल पुलिस द्वारा रामनाथ निवासी गगनई बाबू, मोती निवासी बनकसिया, जयराम निवासी ददरा, अहमद अली निवासी नगपुर थाना मेंहदावल रवाना किया गया।
थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा भीमचन्द निवासी बेलवा ठकुराई को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। थाना बखिरा पुलिस इद्रीस अली निवासी फत्तेपुर नन्दौर, नसीम अली निवासी फत्तेपुर थाना बखिरा, तीजा देवी निवासी सोनौरा को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। संवाद