फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 230 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 230 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों और पांच गांवों में रविवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। उसके बदले 230 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली के अलावा पांच गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। कुल 230 लोगो को वैक्सीन लगाई गई। इसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के वृद्धों को बूस्टर डोज भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें