फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए हाट शाखा केंद्र पूरी तरह से तैयार

विज्ञापन
पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकृत किसानों से ही होगी खरीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा। गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र स्थापित हो गए है। किसानों से गेहूं की खरीद करने के लिए बघौली के हाट शाखा जसवल-भरवलिया केंद्र पर सभी सुविधाओं को मुहैया करा दिया गया है। गेहूं खरीद के लिए केंद्र पर तैनात कर्मी किसानों का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन

विपणन निरीक्षक अनिल आर्या ने बताया कि एक अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं की खरीद की प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। सरकार का दावा है कि 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में गेहूं खरीद की रकम स्थानांतरित कर दी जाएगी। गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। 20 रुपये की रकम प्रदेश सरकार अलग से देगी। यानी एक क्विंटल गेहूं के बदले किसान के खाते में 1860 रुपये स्थानांतरित होंगे।
अभी नहीं हो रहा गेहूं का कटान
एक अप्रैल से खाद्य विभाग भले ही गेहूं की खरीद शुरू कर रहा है लेकिन जनपद में गेहूं की कटाई अब तक शुरू नहीं हो सकी है। किसान रामकिशुन, कृष्ण कुमार पाठक, इंद्रजीत, राधेश्याम तिवारी, कमलेश, दयाराम, रामदयाल ने कहा कि अभी खेत में ही फसल खड़ी है। फसल पकने में अभी कुछ वक्त लगेगा। तेज गर्म हवा नहीं चलने से भी गेहूं की फसल पकने में देरी हो रही है। उम्मीद है कि सात से दस दिन के भीतर कटाई शुरू हो सकेगी। फसल की कटाई 15 अप्रैल से जोर पकड़ेगा। फिलहाल फसल काटने तक क्रय केंद्र के कर्मचारियों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें