फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत 3

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 6256 मामलों का निस्तारण हुआ
विज्ञापन

फोटो है
- 21947696 रुपये का सेटलमेंट हुआ
-जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में लगा लोक अदालत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 8226 वाद लगे थे। जिसमें 6256 वादों का निस्तारित हुआ। इसके साथ कुल 21947696 रुपये का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज रामानंद ने किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि जिला जज के न्यायालय में कुल 71 मामले में 15 का निस्तारण हुआ। मोटर दुर्घटना क्लेम में नौ मामलो में छह का निस्तारण हुआ और 2030000 का प्रतिकर क्लेम दिया गया। एफटीसी प्रथम की अदालत में पांच मामले में दो का निस्तारण हुआ व एक हजार जुर्माना वसूला गया। एफटीसी द्वितीय की अदालत में 16 मामले में 10 का निस्तारण व 1500 जुर्माना वसूला गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय 350 मामले में 44 निस्तारित हुआ तथा उत्तराधिकार के 28 मामलों में 11 का निस्तारण हुआ व 5553731 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। सीजेएम न्यायालय में 1502 मामले में 332 का निस्तारण व 263300 जुर्माना वसूला गया। जेएम न्यायालय में 450 मामले में 79 का निस्तारण व 12000 रुपये जुर्माना वसूला गया। बैंकों से संबधित 441 मामले आए और उसमें 163 निस्तारित किया गया तथा 10700000 रुपये का सेटलमेंट हुआ। परिवार न्यायालय में 13 अन्य मामलो का निस्तारण हुआ व 12 मामलो में विदजाई हुई। बीएसएनएल के 120 मामलों में 65 निस्तारित हुए व 110000 रुपये वसूले गए। इस दौरान प्रमुख रूप सेघ एफ़टीसी द्वितीय संदीप जैन, एफ़टीसी प्रथम राकेश पांडेय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विनोद कुमार बरनवाल, सिविल जज सीनियर डिवीजन शैलेंद्र यादव, सीजेएम दीपकांत मणि, जेएम अभिषेक त्रिपाठी, एडीजीसी विशाल श्रीवास्तव, लोक अदालत बाबू नागेंद्र यादव, बृजेश यादव, जे पी यादव, नाजिर बृजेश सिंह, संतोष यादव, दीपक, शैलेंद्र, सौरभ गुप्ता, राम किशोर, देवकी नंदन पटेल, निरंकार दूबे, पीएलबी के वालंटियर जयशंकर, राहुल, बलदेव, सुरेंद्र, रामभवन चौधरी और रामयज्ञ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें