फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल भ्रटाचारियो को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। भारतीय महिला महासभा के बैनर तले धनघटा तहसील बाग में बुधवार को महिलाओं की बैठक हुई। इसके बाद भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने तहसील व थाना होते हुए चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जितना प्रयास कर रही है, भ्रष्टाचार उतना ही बढ़ता जा रहा है। थाना हो या तहसील अथवा ब्लॉक सभी जगहों पर अधिकारी खुलेआम रिश्वत लेकर गलत काम को बढ़ावा देने में लगे हैं। इन अधिकारियों व कर्मचारियों से आदत में सुधार लाकर गरीबों को न्याय देने की मांग बार-बार महिला महासभा कर रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। जल्द ही भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी को सबक सिखाने के लिए उनके आवास पर ही उनको कैद करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर संजू गौड़, शोभा देवी, अनारी, प्रभावती, विद्यावती, सुनीता, तारा, शारदा, माधुरी, साबित्री, मीरा, शर्मिला, लालमती, गुजराती, सुमन, गीता, जानकी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें