फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के आंदोलन के क्रम में शनिवार को खलीलाबाद परियोजना कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सरोज सिंह की अध्यक्षता काली पट्टी बांधकर धरना दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कहा कि सरकार वादा खिलाफी कर रही है। आश्वासन के बाद भी राज्य कर्मचारी का दर्जा व मानदेय वृद्धि नहीं की गई। ऐसे में जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सुबह नौ बजे से परियोजना कार्यालय पर धरना पर बैठी। अपराह्न दो बजे तक चले धरने में जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि एक तरफ हम विजय पर्व मना रहे हैं, दूसरी तरफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को धरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा व मानदेय वृद्धि नहीं करती है तब तक धरना जारी रहेगा। धरना में अशोक आर्य, उषा चौधरी, अशोक राय, रघुनाथ प्रसाद, शिव बचन विश्वकर्मा, वीरेंद्र चौधरी, विजय लक्ष्मी गौड़, तारा देवी, शोभा यादव, शारदा देवी, मिथिलेश, राजमती, विजय लक्ष्मी यादव, श्यामकली, सुनीता गौड़, महेश्वरी, इसरावती, शांति गुप्ता, सुमन देवी, आरती वर्मा, सरोज वर्मा, मीरा चौधरी, विमला शर्मा, शशिकला, बासमती, लालमती, सुमन, रीता, सुनीता, कृष्णा देवी, निकहत जहां, तारा देवी, दौपदी, अनारकली, ज्ञानमती, गिरिजा, मीरा गुप्ता, शारदा देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें