एचआर इंटर कॉलेज में डीएलएड की परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी-संवाद
संतकबीरनगर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से डीएलएड परीक्षा शुरू हुई। दो पालियों में 210 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पहले दिन कोई भी नकलची हत्थे नहीं चढ़ा। 24 सितंबर तक चलने वाली डीएलएड परीक्षा की शुरुआत सोमवार से हुई।
पहले दिन डीएलएड की परीक्षा दोनों पालियों में हुई। डॉयट प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 1348 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 1244 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 104 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह से द्वितीय पाली में 1365 पंजीकृत थे। 1259 परीक्षा में शामिल हुए और 106 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। संवाद