फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 20429 मनरेगा मजदूरों को मिल रहा रोजगार

विज्ञापन
विकास खंड सेमरियावां के थवईपार गांव में बना सामुदायिक शौचालय। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिले में 20429 मनरेगा मजदूरों को मिल रहा रोजगार
विज्ञापन

- सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, सड़क व पुलिया मरम्मत का हो रहा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में विकास कार्य के साथ प्रवासी मजदूरों को रोजगार भी मिल रहा है। ग्राम पंचायतें जहां सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन बनवा रही है, वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत, खंडजा कार्य और पुलिया मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। इन कार्यों में 20429 मजदूरों को काम मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत जनपद में 651 सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना है। अभी 427 शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमें 6098 मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। इसी तरह 101 जगह पंचायत भवन का निर्माण चल रहा है। जिसमें 3051 मजदूरों को रोजगार मिला है। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि 9149 मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एवं विभाग के नोडल अफसर राजेश निगम ने बताया कि सड़क मरम्मत, खड़ंजा और पुलिया मरम्मत आदि कार्य कराए जाने है। विभाग को चार करोड़ 54 लाख मिला है। कुल 201 कार्य स्वीकृत है। 11280 मनरेगा मजदूरों को रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें