धनघटा। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि के प्रस्ताव और आलोक कुमार के भेजे गए अनुरोध पत्र को शासन ने मंजूरी दे दी है। पर्यटन विभाग ने 14 नवंबर से आयोजित द्वाबा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए सोमवार को 20 लाख रुपये जारी कर दिया है। शासन के इस फैसले पर चेयरमैन रिंकू मणि, नीलमणि और आयोजन समिति ने पर्यटन विभाग और डीएम के इस योगदान के लिए आभार जताया है।
उत्तर प्रदेश शासन के पर्यटन विभाग की उप सचिव कीर्ति ने सोमवार को द्वाबा महोत्सव के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि जारी किया। उप सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार डीएम द्वारा 15 नवंबर को शासन से प्रस्तावित द्वाबा महोत्सव के आयोजन के लिए 46 लाख रुपये आवंटित किए जाने का अनुरोध किया था। डीएम ने शासन को भेजे गए अपने पत्र में नगर पंचायत हैसर धनघटा की चेयरमैन रिंकू मणि के 24 जुलाई को महोत्सव की धनराशि बढ़ाने के प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए धनराशि आवंटित किए जाने का अनुरोध किया था। पत्र को गंभीरता से लेते हुए पर्यटन विभाग ने सोमवार को 20 लाख रुपये जारी करने की जिला प्रशासन को सूचना भेज दी है। शासन के इस कदम का नीलमणि, चेयरमैन रिंकू मणि और द्वाबा महोत्सव की आयोजन समिति ने आभार जताया है।