फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पॉजिटिव मिले, 1148 की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पॉजिटिव मिले, 1148 की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

अब तक 8151 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज मिले। इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब तक जिले में 8151 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 8049 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में पांच एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनको होम आइसोलेशन में भेजा गया है। अब तक जिले में 8151 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1697 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 8049 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1148 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें