फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक पत्र में 12 मई को करें मतदान की अपील भी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंक पत्र में 12 मई को करें मतदान की अपील भी होगी
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूरा
-30 मार्च को स्कूलों में समारोह आयोजित कर दिया जाएगा अंक पत्र
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी परीक्षा के अलग-अलग कलर के अंक पत्र तैयार किए जा रहे है। अंक पत्र पर मतदान दिवस 12 मई का स्टीकर भी चिपकाया जाएगा। 30 मार्च को सभी स्कूलों में भव्य समारोह आयोजित कर अंक पत्रों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित हुई। जिले के 1075 प्राथमिक, 443 उच्च प्राथमिक, सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और बेसिक शिक्षा विभाग से सहायता प्राप्त 34 विद्यालयों के कुल एक लाख 52 हजार छात्र छात्राए परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 27 मार्च तक चली। उसके बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ। बृहस्पतिवार की शाम तक मूल्यांकन का कार्य चलता रहा। 30 मार्च को अंक पत्रों का वितरण होना है। इसमें अंक पत्रों पर 12 मई को मतदान करने की अपील का स्टीकर भी लगाया जाएगा। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा एक में लाल, कक्षा दो में पीला, कथा तीन में हल्का नारंगी, कक्षा चार में हरा, कक्षा पांच में आसमानी, कक्षा छह में बैगनी, कक्षा सात में स्लेटी और कथा आठ में गाढ़ा नारंगी कलर का अंक पत्र होगा। उन्होंने बताया कि 30 मार्च तक सभी विद्यालयों में अंक पत्रों का वितरण कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें